यूपी

राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख, महाकुंभ हादसे को लेकर कही ये बा

राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख, महाकुंभ हादसे को लेकर कही ये बा

प्रयागराज। महाकुंभ में मची भगदड़ से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ भगदड़ हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।

राजनाथ सिंह बोले- महाकुंभ की दुर्घटना पीड़ादायक

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने एक्स हैंडल पर कहा कि महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हो।

योगी ने शांतिपूर्ण तरीके से स्नान करने की अपील

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से स्नान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में वर्तमान में 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद है। प्रशासन मौके पर पूरी तरह से मौजूद है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। कुंभ क्षेत्र में जहां घाट उपलब्ध हों, वहीं श्रद्धालु स्नान करें ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

इधर, महाकुंभ में मची भगदड़ के चलते योगी सरकार ने प्रयागराज से जुड़ी सभी जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। साथ ही प्रयागराज आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार के आदेश के बाद पुलिस और प्रशासन एक्टिव हो गई है। प्रयागराज से जुड़े सभी जिलों की सीमाओं पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सभी श्रद्धालुओं को सीमाओं पर रोक लिया गया है। प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ कम होने पर इन सभी श्रद्धालुओं को छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!