
45 बागी नेताओं को पार्टी ने किया बाहर
दुर्ग जिले से कुल 45 लोगों को पार्टी से बाहर किया
30 पार्षदों समेत, नगर पालिका और नगर पंचायत से कुल 11 सदस्यों को निष्कासित
अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले सभी सदस्यों के खिलाफ सख्त कदम
पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने और अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले सभी सदस्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में 30 पार्षदों समेत, नगर पालिका और नगर पंचायत से कुल 11 सदस्यों को निष्कासित किया गया है।
पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय बागी उम्मीदवार होरीलाल देवांगन, उतई से सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन का निष्कासन भी इस कार्रवाई में शामिल है। इस प्रकार, दुर्ग जिले से कुल 45 लोगों को पार्टी से बाहर किया गया है।